महाराष्ट्रः नांदेड में गैंगवार, दो गुटों में चले धारदार हथियार, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र से गैंगवार की खबर सामने आई है. यहां नांदेड शहर में दो विरोधी गैंगों के बीच हुए झड़प तीन लोगों की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, इन विरोधी गैंगों के बीच लंबे समय से विवाद चला रहा था. इस बीच शुक्रवार की देर रात एक गैंग के कुछ लोग फिल्म देखकर लौट रहे थे, तभी दूसरे विरोधी गैंग के सदस्यों ने, जो कथित तौर पर उनकी हरकतों पर नजर रखे हुए थे. उन्हें रोका और उनपर हमला कर दिया. यह घटना शहर के एक मॉल के पास रात के करीब 1.30 बजे हुई.

पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया

इस घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि ‘सदा गैंग’ और ‘साई लाला गैंग’ के सदस्यों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया था.

इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया था. नांदेड़ पुलिस ने मीडिया को आगे बताया कि शनिवार को तीसरे घायल व्यक्ति पर सरकारी अस्पताल में हमला किया गया. इसके कारण अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान अरजीत सिंह, सैयद आवेज और मोहम्मद अरबाज के रूप में हुई है. स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीमें, फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच की. एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

ऑस्ट्रिया की राजकुमारी से शादी करने जा रहे बिलावल भुट्टो? जरदारी के दौरे से बढ़ी चर्चा

Bilawal Bhutto Zardari marriage: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो की शादी की खबरें एक...

More Articles Like This

Exit mobile version