महाराष्ट्रः रेल की पटरी पर थमी चार लोगों के जीवन की रफ्तार, परिवार ने मौत को लगाया गले

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amalner Suicide Case: महाराष्ट्र से दुखद खबर सामने आई है. यहां रेल की पटरी पर चार लोगों के जीवन की रफ्तार थम गई. ट्रेन के आगे कूदकर एक ही परिवार के चार लोगों ने मौत को गले लगा दिया. यह घटना जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के टाकरखेड़ा में गुरूवार की सुबह हुई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने सुबह 4:40 बजे अमलनेर पुलिस को इस चार लोगों को खुदखुशी करने की घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रेय निकम की देखरेख में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा किया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान सुनील अमृत भील (पति), पार्वती भील (पत्नी), सनी (दूसरी क्लास में पढ़ने वाला बड़ा बेटा) और राज (आंगनवाड़ी जाने वाला छोटा बेटा) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, भील परिवार सुबह करीब 4 बजे अचानक अपने घर से निकला था. उसके बाद उन्होंने धरनगांव और अमलनेर के बीच रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी.

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका

शुरुआती चर्चाओं के मुताबिक, शक है कि यह सुसाइड पारिवारिक झगड़े की वजह ये कदम उठाया गया होगा, लेकिन सुसाइड का सही और ऑफिशियल कारण जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है. एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों और उनके माता-पिता की मौत से पूरे टाकरखेड़ा इलाके और जलगांव जिले में लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

अमेरिका में भी नेपाल जैसी तबाही का खतरा, 33 लाख लोगों पर पड़ेगा प्रभाव

Mount Rainier Volcano: नेपाल में बुधवार को अचानक आए फ्लैश फ्लड ने जिस तरह तबाही मचाई, कुछ वैसी ही...

More Articles Like This