LPG New Connection: LPG के नए कनेक्शन पर कब तक बैन, डिस्ट्रीब्यूटर्स कब से लेंगे नई बुकिंग? जानें पूरी जानकारी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG New Connection: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में गैस सप्लाई बाधित होने के बीच भारत ने अब अमेरिका से एलपीजी (LPG) और एलएनजी (LNG) की खरीदारी शुरू कर दी है. जुलाई में भारत ने अमेरिका से रिकॉर्ड 8.9 लाख टन एलपीजी का आयात किया, जबकि अगस्त में यह आंकड़ा 6.2 लाख टन रहा.

इससे साफ है कि खाड़ी देशों यूएई, कतर और सऊदी अरब से आयात में कमी आने के बावजूद देश में एलपीजी की सप्लाई लगातार बनी हुई है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब देश में एलपीजी की सप्लाई में कोई बड़ी कमी नहीं है, तो नए कनेक्शन की बुकिंग पर अभी तक रोक क्यों लगी हुई है?

कब से मिलेगा नया LPG कनेक्शन?

देश में नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर तेल कंपनियों की ओर से मार्च 2026 से ही अस्थायी रोक लगी हुई है. इस मामले में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा है, ”मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए फिलहाल नए कनेक्शन के जारी होने पर रोक लगी हुई है. डिस्ट्रीब्यूटर्स अभी मौजूदा उपभोक्ताओं को रिफिल सप्लाई देने को प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि जरूरी सेवाएं बाधित न हो.”

सरकार ने इस रोक को अस्थायी कदम बताया है और कहा है कि स्थिति में सुधार होने के बाद हालात सामान्य हो जाएंगे. तेल कंपनियों के सूत्रों के अनुसार, सरकार का फिलहाल पूरा ध्यान देशभर में चल रहे अनिवार्य e-KYC वेरिफिकेशन और डुप्लीकेट या फर्जी कनेक्शनों को सिस्टम से हटाने पर है. इसके बाद ही नए कनेक्शन के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा. हालांकि, इसके लिए अभी कुछ महीने और लग सकते हैं.

आज LPG की कीमत

27 अगस्त, गुरुवार को भारतीय तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आज भी पहले की तरह ही बने हुए हैं. वहीं, महीने की शुरुआत यानी 1 अगस्त को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 194 से 200 रुपये तक की बड़ी कटौती की गई थी. इससे रेस्टोरेंट और होटल कारोबारियों को राहत मिली है.

शहरवार LPG सिलेंडर के दाम

शहर घरेलू LPG की कीमत कमर्शियल LPG की कीमत
दिल्ली 942.00 रुपये 2,738.00 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,691.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,872.50 रुपये
चेन्नई 957.50 रुपये 2,906.00 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,821.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,018.00 रुपये
देहरादून 961.00 रुपये 2,791.00 रुपये
भोपाल 947.50 रुपये 2,743.00 रुपये
ईटानगर 1,007.50 रुपये 2,996.50 रुपये

यह भी पढ़े: Gold Price Today: सोने की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, 600 रुपये की गिरावट के बाद जानें आज का भाव

Latest News

तिब्बत में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 3 लोगों की मौत व 588 लापता, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Bejing: चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में नेपाल से लगी सीमा के पास भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई...

More Articles Like This