सुनील नरेन ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 650 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज

Must Read

New Delhi: सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में 650 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बनकर नया इतिहास रच दिया है. सुनील नरेन ने गुरुवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया, जहां उनसे पहले दुनिया का सिर्फ एक गेंदबाज पहुंच पाया था. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले नरेन को 650 विकेट पहुंचने के लिए सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी.

चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया

उन्होंने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज के जॉन कैंपबेल को LBW आउट कर यह उपलब्धि हासिल कर ली. चार ओवर में उन्होंने 27 रन देकर एक विकेट लिया. सुनील नरेन से पहले अफगानिस्तान के राशिद खान ही 650 विकेट का आंकड़ा पार कर पाए हैं. अफगान लेग स्पिनर ने 547 मैच में 736 विकेट चटकाए हैं. नरेन के 650 विकेट के मुकाबले राशिद के पास 86 विकेट की बढ़त है. इसके बाद ड्वेन ब्रावो 631 और इमरान ताहिर 582 विकेट के साथ आते हैं.

विकेटों के नंबर्स से समझना अधूरा

सुनील नरेन की महानता को सिर्फ उनके विकेटों के नंबर्स से समझना अधूरा होगा. T20 क्रिकेट में उनकी कहानी एक ऐसे योद्धा की है, जिसने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी तबाही मचाई है. आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए उनकी तूफानी ओपनिंग बैटिंग भला कौन भूल सकता है. T20 क्रिकेट की 390 पारियों में उन्होंने 4,881 रन भी बनाए हैं. सुनील नरेन CPL इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक इस लीग में 137 विकेट लिए हैं और दूसरे नंबर पर मौजूद इमरान ताहिर से दो विकेट आगे हैं.

सिर्फ CPL तक सीमित नहीं

नरेन की बादशाहत सिर्फ CPL तक सीमित नहीं है. वह टी-20 क्रिकेट के मोस्ट वैल्यूएबल और बहुआयामी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए उन्होंने 2012 में डेब्यू किया. केकेआर के लिए वह 202 मैच खेल चुके हैं और 207 विकेट ले चुके हैं. IPL में किसी एक टीम के लिए 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले वह इकलौते विदेशी गेंदबाज हैं.

इसे भी पढ़ें. महाराष्ट्रः रेल की पटरी पर थमी चार लोगों के जीवन की रफ्तार, परिवार ने मौत को लगाया गले

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This