Maharashtra: दो वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसा बेकाबू ट्रक, 10 की मौत, कई घायल

Must Read

मुंबईः महाराष्ट्र से सड़क हादसे की बड़ी खबर आ रही है. यहां धुले जिले में हाईवे के पास एक कंटेनर ट्रक दो वाहनों को टक्कर मारते हुए एक होटल में जा घुसा. इस दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए. यह हादसा धुले जिले के मुंबई-आगरा हाईवे में मुंबई से 300 किमी दूर पलासनेर गांव के पास हुआ.

बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया. ट्रक ने पहले दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप के पास स्थित एक होटल में घुस गया. इस दुर्घटना में मरने वालों में बस का इंतजार कर रहे कुछ यात्री भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest News

12 September 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

12 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. इस दिन शुभ योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है. जानें शनिवार का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This