Mainpuri: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मैनपुरीः यूपी के मैनपुरी से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां रविवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बड़ी दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई.

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार
बताया जा रहा है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज सुबह करीब दस बजे आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार थाना कुर्रा क्षेत्र में 97 किलोमीटर पर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार जीशान, तौसीफ, अमन हसन और आदिल निवासीगण रामनगर लेन कोलकाता की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

हरियाली अमावस्या के दिन इन स्थानों पर अवश्य करें दीपदान, प्रसन्न होकर पितृ बरसाएंगे कृपा

Hariyali Amavasya 2026: इस बार हरियाली अमावस्या आज 12 अगस्त को मनाई जा रही है. बता दें कि इस दिन को...

More Articles Like This

Exit mobile version