पाकिस्तान में बड़ी वारदातः दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने पांच लोगों को गोलियों से भूना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan firing: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर पांच लोगों की हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. ARY न्यूज के अनुसार, बलूचिस्तान के हरनाई जिले के शहराग इलाके में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हैं. पुलिस के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने शेख मूसा बाबा चौक के पास एक अस्थायी चौकी बना रखी थी और वहां से गुजरने वाले लोगों के कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र यानी कि CNIC की जांच कर रहे थे.

पांच लोगों की मौत, तीन घायल

बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने जांच का विरोध किया, जिसके बाद हमलावरों और लोगों के बीच तीखी बहस शुरु हो गई. देखते ही देखते बंदूकधारियों ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने क्वेटा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान जमान शाह, जिया-उल-हक, अब्दुल काहिर, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता मौलवी जाहिद शाह और इकरामुल्लाह शाह के रूप में हुई है. घायलों में नासिर शाह, मुल्ला समद और साकिब शाह शामिल हैं. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Saudi Arabia: सऊदी पर हूतियों का मिसाइल-ड्रोन हमला, US ने अपने नागरिकों को वापस बुलाया

Saudi Arabia News: सऊदी अरब के आसमान में लगातार मिसाइलों और ड्रोन का खतरा मंडरा रहा है. ईरान समर्थित...

More Articles Like This

Exit mobile version