राजस्थान में बड़ी घटनाः एक ही परिवार के चार सदस्यों के खेत में मिले शव, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Crime: राजस्थान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां जोधपुर जिले में बड़ी घटना हुई है. एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव खेत में मिले हैं. सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के देचू थाना क्षेत्र का है, यहां एक कृषि फार्म पर चारपाई पर चार लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले. मृतकों की पहचान किसान गेनाराम (35 वर्ष), पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13) और बेटा किशन (11 वर्ष) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया गेनाराम ने पहले पत्नी और बच्चों का गला घोंटकर मार डाला और फिर खुद आत्महत्या कर ली.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया. साथ ही सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस प्रारंभिक रूप से इस घटनाक्रम को सामूहिक आत्महत्या मामला मान रही है. हालांकि, जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा.

Latest News

Bihar Unique Crime: 200 शराब बोतलों के साथ ‘घोड़ा’ गिरफ्तार, तस्करों की VIP डिलीवरी देख पुलिस भी रह गई दंग!

मोतिहारी में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है. पुलिस ने घोड़े के जरिए उत्तर प्रदेश से 52.560 लीटर विदेशी शराब लाने की कोशिश कर रहे राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है.

More Articles Like This