‘ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि उनकी सात पुश्ते भी याद रखें’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भड़के ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. इस मामले की पक्ष-विपक्ष से लेकर कई दिग्गज हस्तियां निंदा कर रही हैं. इसी बीच टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और  ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी का भी रिएक्शन सामने आया है. सुनील लहरी ने इस घटना को शर्मनाक बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी  कार्रवाई की मांग की है.

सुनील लहरी ने पोस्ट किया वीडियो

रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, “प्रणाम दोस्तों, जय राम जी की, जय सिया राम, राम-राम या जय श्री राम… इन शब्दों से रोज किसी न किसी ने हमें संबोधित किया. 400-500 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के बलिदान के बाद भी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ. बड़ी धूमधाम से रामलला प्राण प्रतिष्ठा की गई. सारे देश ने उन भावनाओं को अनुभव किया और भाव-विभोर हुए.

रक्षक ही भक्षक बन जाएगा Ram Mandir Donation Theft

वीडियो में सुनील लहरी ने आगे कहा, “उस मंदिर में करोड़ों रुपए की चोरी हो गई, यह कितनी नीच हरकत है. सोच भी नहीं सकते कि रक्षक ही भक्षक बन जाएगा. श्रद्धालुओं के भावनाओं और उनके विश्वास के साथ में कितना बड़ा विश्वाघात हुआ है. मैं कानून और सरकार से ये विनती करता हूं कि जो भी इसके गुनाहगार हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि उनकी आने वाली सात पुश्ते भी याद रखें, या फिर दूसरे देश में, जैसे साउदी अरब में, चोरी करने पर जो सजा मिलती है, वो सजा देनी चाहिए. जो दूसरों के लिए सबक हो और कोई भी इस तरह की चोरी करने की हिम्मत न करे.”

रामचन्द्र जी कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा

वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रामचन्द्र जी कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा. मेरे ही रक्षक, भक्षक बनकर श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लूट भावनाओ को आघात पहुंचाएगा. अयोध्या मंदिर चोरी में गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.’’

ये भी पढ़ें- ‘मैं अकेले इसके लिए जिम्मेदार नहीं हूं…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बड़ा बयान

Latest News

मुंबईः स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, दस घायल

Mumbai School Bus Accident: मुंबई से दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार की दोपहर यहां एक स्कूल बस पर पेड़...

More Articles Like This