अंबाला में खेलते-खेलते 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Must Read

Haryana: हरियाणा के अंबाला के पास स्थित गांव धन्यौड़ा में मंगलवार सुबह एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा खेलते-खेलते 220 फुट गहरे खुले पड़े बोरवेल में गिर गया. इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. नकारी के अनुसार, 4 वर्षीय मासूम निर्भय सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था.

बच्चे के बोरवेल में गिरते ही चीख-पुकार

हादसे के वक्त परिजन वहीं पास में ही मौजूद थे. बच्चे के बोरवेल में गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गांव के सरपंच को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत जिला प्रशासन को सूचित किया गया. बोरवेल हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया. मामले की गंभीरता और बोरवेल की भारी गहराई को देखते हुए उपायुक्त ने खुद रेस्क्यू मिशन की कमान संभाली और तुरंत भारतीय सेना को बुला लिया गया.

ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा

वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खेत में ही खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा. बोरवेल के अंदर बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था तुरंत कर दी गई है. इसके साथ ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात है. बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति और उसकी हरकतों पर लगातार नजर रखी जा रही है. फिलहाल सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है.

इसे भी पढ़ें. Rampur News: CM योगी ने रामपुर को दी 690 करोड़ की सौगात, बोले- अब यूपी बीमारू नहीं, टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This