Guinea में बड़ा हादसाः ढहा कचरे का पहाड़, कई झुग्गियां मलबे में दबीं, 30 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Guinea Landfill Landslide: अफ्रीकी देश गिनी (Guinea) से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां कचरे का पहाड़ ढह गया. मलबे की जद कई झुग्गियां आ गई. इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए गए हैं. Guinea सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार तड़के गिनी की राजधानी कोनाक्री के सबसे बड़े लैंडफिल यानी कचरा डंपिंग साइट में कचरे का एक बड़ा ढेर ढह गया और इसकी वजह से ये बड़ा हादसा हुआ.

बारिश के कारण ढहा कचरे का पहाड़

अफसरों ने बताया कि सुबह करीब 2 बजे शुरू हुई भारी बारिश के कारण ‘Dar Es Salam’ में जमा कचरा बहने लगा, जिससे लैंडस्लाइड हुआ और पास की झुग्गियां मलबे में दब गईं. जिंदा बचे लोगों की खोज के लिए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कई झुग्गियां नष्ट हो गईं.

जारी किया जा चुका था मौके से हटने का नोटिस

मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन के सैनिटेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे मामादौ बाइलो के अनुसार, कोनाक्री के सबसे बड़े खुले कचरा डंप को रविवार को बंद करने का निर्णय लिया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, लैंडफिल के आस-पास रहने वाले लोगों को वहां से हटने का नोटिस जारी किया गया था, जिसकी वजह से कई लोगों ने वह इलाका पहले ही छोड़ दिया था, लेकिन दुर्घटना के समय भी कई लोग वहां मौजूद थे.

दूसरी जगह बसाए जाएंगे परिवार

कोनाक्री में मौके पर मौजूद क्षेत्रीय प्रशासन और विकेंद्रीकरण मंत्री डिएनाबू टुरे ने बताया, “हम यह पक्का करेंगे कि बाकी परिवारों को दूसरी जगह बसाया जाए, उनके रहने का इंतजाम कराया जाएगा.”

आशंका जताई जा रही है कि कचरे का पहाड़ ढहने की इस घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. अन्य लोगों को मलबे से दूर रहने की सलाह दी गई है. रेस्क्यू टीम तलाश रही है कि कहीं कोई मलबे में दबा हुआ तो नहीं है.

Latest News

Pulses Price Hike: रसोई पर महंगाई की नई मार, चीनी-प्याज के बाद दालों के भी बढ़े दाम; जानें ताजा रेट

दालों की कीमतों में तेज उछाल आया है. उड़द 15.29%, अरहर 19.51% और मसूर के भाव में एक दिन में 35.28% की तेजी दर्ज हुई है. जानिए खुदरा बाजार में क्या हैं दाम.

More Articles Like This