MP में बड़ा हादसाः उफनते नाले में बही कार, सात लोगों के शव बरामद, दो की तलाश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In MP: मध्य प्रदेश से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा राजगढ़ में हुआ. भारी बारिश के चलते चलते पड़ाना के पास झिरी नाले के तेज बहाव में एक कार बह गई. कार में कुल 11 लोग सवार थे. जिनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल है. दो लोगों को बचाया गया, लेकिन अन्य लोग पानी के तेज बहाव में बह गए. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो बजे तक 7 शव बरामद किए गए थे. अन्य लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रही.

मिली जानकारी के अनुसार, नाला पूरे उफान पर होने के कारण उसका पानी सड़क पर भी काफी ऊपर तक था. चालक ने कार को रोकने के बजाए उसे पार करने की कोशिश की. इस प्रयास में कार नाले के बहाव के आगे टिक नहीं सकी और अनियंत्रित होकर देखते ही देखते नाले में बह गई.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दो पुरूषों को बाहर निकाल लिया गया था. सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया.

सारंगपुर एसडीएम, एसडीओपी सहित पुलिस-प्रशासन की टीमें रेस्क्यू आपरेशन में लग गई. ग्रामीण भी रस्सों के माध्यम से रेस्क्यू करने में जुटे थे. कई घंटों के प्रयास के बाद 7 के शव निकाले गए. बरामद शवों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल है. मुकेश व हुकुम सिंह नामक दो युवक जिंदा बचे हैं. फिलहाल सभी 7 शव पड़ाना में ही रखे गए हैं. अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This