मलेशिया: बोर्नियों आग का कहर, हजारों घर जलकर राख, बेघर हुए 9000 लोग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Malaysia Fire: मलेशिया से भीषण आग की खबर सामने आई है. समुद्र के ऊपर बसे घर, एक चिंगारी से लकड़ी हजारों घर राख में बदल गए. मलेशिया के बोर्नियो द्वीप से आई यह घटना दिल दहला देने वाली है, जहां आग ने हजारों लोगों की जिंदगी एक झटके में बदल दी. इस घटना के बाद पूरे इलाकों में सिर्फ राख का ढेर दिखाई दे रहा है. सबसे सुखद बात यह रही कि अभी तक किसी इंसानी जानमाल की खबर नहीं है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण आग इतवार तड़के मलेशिया के सबाह राज्य के सांडाकन इलाके में लगी. देखते ही देखते आग ने समुद्र के ऊपर खंभों पर बने लकड़ी के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. अधिकारियों के अनुसार, करीब एक हजार घर जलकर खाक हो गए और 9000 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं.

आग के फैलने की सबसे बड़ी वजह तेज हवा और घरों का एक-दूसरे के बेहद पास होना बताया जा रहा है. यह घर लकड़ी और दूसरे जल्दी जलने वाले सामान से बने थे, जिससे आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया और बेकाबू हो गई. इसके अलावा संकरी गलियां और समुद्र में पानी का स्तर कम होने की वजह से राहत दलों को मौके तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसी वजह से आग पर काबू पाने में समय लगा.

हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन हजारों लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें अस्थायी शिविरों में रखा गया है. प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद पहुंचाने की कोशिश की है. आग लगने की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है और मामले की जांच की जा रही है.

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस घटना पर चिंता जताई है. अनवर इब्राहिम ने कहा है कि केंद्र और राज्य की एजेंसियां मिलकर राहत और बचाव का काम कर रही हैं. उनका कहना है कि सबसे पहले बेघर हुए लोगों को हर मुमकिन मदद पहुंचाई जाएगी, ताकि वे इस मुश्किल समय से बाहर निकल सकें.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This