Manipur: पुलिस कमांडो और कुकी आतंकवादियों के बीच गोलीबारी, BSf ने इलाके को घेरा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur: बुधवार सुबह से ही हिंसाग्रस्त मणिपुर के तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह शहर में मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. इस दौरान कई धमकों की भी आवाज सुनी गई. इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया है. सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है.

सूत्रों के अनुसार
सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह सबसे पहले करीब 3.30 बजे तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह शहर के चिकिम वेंग के वन क्षेत्र से 20 से 25 राउंड गोलियों की आवाज सुनी गई. यह गोलीबारी सुबह करीब 3.40 बजे रुकी. इसके बाद सुबह 6,00 बजे फिर से मोरेह बाजार और अस्पताल क्षेत्र में संदिग्ध कुकी आतंकवादियों और मणिपुर पुलिस कमांडो के बीच गोलीबारी शुरू हुई. इलाके में कई बम धमाके भी सुने गए. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेरेबंदी कर दी है.

सूत्रों की माने तो इसके बाद एक बार फिर से सुबह करीब 10.05 बजे संदिग्ध कुकी आतंकवादियों और मणिपुर पुलिस कमांडो के बीच गोलीबारी शुरू हुई. इस बार इसमें बीएसएफ के जवानों ने भी संदिग्ध कुकी आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षाबल के जवान इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

Latest News

बवाल के बाद फिर खुला पाकिस्तान और ईरान का बॉर्डर, दोनों देशों के बीच जरूरी सामान की आवाजाही दोबारा शुरू

New Delhi: पाकिस्तान और ईरान के बीच एक हफ्ते से बंद पड़ा गब्ड-रिमदान बॉर्डर शनिवार सुबह फिर खोल दिया...

More Articles Like This

Exit mobile version