Manipur Violence: मणिपुर के एक और इलाके में गोलीबारी, कुछ लोग घायल

Manipur Violence: मणिपुर में लगातार हिंसा का क्रम जारी है. सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी उपद्रवी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में, अज्ञात उपद्रवियों ने मणिपुर के एक और जिले कांगपोकपी के गांव हरोथेल में बिना किसी वजह के लोगों पर कुछ उपद्रवियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है. मामले की जानकारी देते हुए भारतीय सेना ने कहा कि मामले को बढ़ने से रोकने के लिए क्षेत्र में तैनात सैनिकों ने स्थिति को संभाला.

अकारण उपद्रियों ने शुरु कर दी गोलीबारी
सेना ने अपने बयान में कहा कि सशस्त्र उपद्रवियों ने 5.30 बजे अकारण गोलीबारी शुरू कर दी. रास्ते में सेना की टुकड़ियों पर भी पर गोलीबारी की गई. वहीं, किसी भी अतिरिक्त क्षति को रोकने के लिए सुव्यवस्थित तरीके से सेना ने जवाब दिया. सैनिकों की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप गोलीबारी बंद हो गई. कांगपोकपी जिले का हरोथेल गांव राजधानी इंफाल से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है.

कितने लोग हुए जख्मी, अभी सूचना नहीं
आगे सेना ने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने का संकेत मिला है. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इलाके में बड़ी भीड़ जमा होने की भी खबर है. हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। मालूम हो कि पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version