Maoists Surrender: झारखंड में 27 माओवादियों ने डाले हथियार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maoists Surrender: झारखंड से राहत भरी खबर सामने आई है. यहां राजधानी रांची में गुरुवार को प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 27 सदस्यों ने पुलिस के सामने हथियार डालते हुए आत्मसमर्पण कर दिया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इन सभी ने झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के सीनियर अफ़सरों की मौजूदगी में हथियार डाले.

यह आत्मसमर्पण झारखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन नवजीवन’ के तहत हुआ. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कई मामलों में वांछित थे.

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले 27 ‘माओवादियों’ के पुनर्वास में सरकार पूरी मदद करेगी. राज्य में उग्रवाद खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान जारी रहेगा.

Latest News

मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एर्दोगन और नेतन्याहू में जुबानी जंग

Iran Israel War: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच जुबानी जंग...

More Articles Like This

Exit mobile version