Mathura: हाईवे पर कार में लगी आग, सवार लोगों ने भागकर बचाई जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mathura: यूपी के मथुरा से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां बुधवार को हाईवें पर दौड़ रही एक कार का पहले ब्रेक फेल हुआ और बाद में आग लग गई. संयोग अच्छा था कि कार में सवार भाई-बहन ने भागकर अपनी जान बचाई. सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग को बुझाया.

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना जैंत थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई. दिल्ली के संगम विहार निवासी आदित्य ने बताया कि वह अपने भाई और बहन के साथ धौलपुर जा रहे थे. यहां पहुंचने पर पहले गाड़ी का ब्रेक काम करना बंद कर दिया. इस पर उन्होंने चेक करने के लिए गाड़ी रोककर बोनट खोला.

बोनट खोलते ही कार में आग लग गई. जाने बचाने के लिए भाई-बहन कार से दूर भागे. तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग को बुझाया. संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी. संयोग अच्छा था कि आग ने विकराल रूप धारण नहीं, वरना किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था.

Latest News

मक्का रक्षा समझौते पर बांग्लादेश ने खोले पत्ते, पाकिस्तान-सऊदी और तुर्किये के साथ गठजोड़ को तैयार

Bangladesh Politics: बांग्लादेश ने मक्का रक्षा समझौते पर पत्ते खोल दिए है. बांग्लादेश के दो मंत्रियों ने कहा कि उनका...

More Articles Like This

Exit mobile version