अमेरिका में हादसे का शिकार हुआ हैदराबाद का परिवार, कार में जिंदा जले पति-पत्नी और दो बच्चे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हैदराबाद: अमेरिका छुट्टियां मनाने गया हैदराबाद का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया. ट्रक से टक्कर के बाद कार आग का गोला बन गई. इस हादसे में जिंदा जलकर पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. खबर मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया.

कार से अटलांटा से डलास जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के रहने वाले श्री वेंकट, उनकी पत्नी तेजस्विनी और उनके दो बच्चे अमेरिका के डलास में छुट्टियां मनाने गए थे. वे अटलांटा में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद डलास लौट रहे थे. इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक मिनी-ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी.

मृतकों का किया जा रहा डीएनए टेस्ट

टक्कर के बाद कार आग का गोला बन गई. कार में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके, जिससे जिंदा जलकर पति-पत्नी दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए परीक्षण किए जा रहे हैं. डीएनए परीक्षण के बाद शवों को रिश्तेदारों के हवाले किया जाएगा. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया.

Latest News

03 November 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 November 2026 Ka Panchang: 3 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन...

More Articles Like This