Mexico Navy Plane Crash: अमेरिका में मेक्सिको नेवी का प्लेन क्रेश, पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico Navy Plane Crash: मेक्सिको से बड़ी खबर सामने आई है. यहां नेवी का एक प्लेन गैलवेस्टन के पास अचानक क्रैश हो गया. इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं जेक्सस तट के पास पानी में अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. प्लेन में एक बीमार युवा के अलावा 7 अन्य लोग मौजूद सवार थे.

प्लेन में नौसेना के चार अधिकारी भी मौजूद थे. इसके अलावा एक बच्चा सहित चार आम नागरिक भी थे. मेक्सिको की नौसेना ने बयान जारी करते हुए बताया कि इस हादसे में किसकी जान गई है, यह बता पाना काफी मुश्किल है.

अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने प्लेन क्रैश में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है. हालांकि, इस हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

नौसेना ने बयान जारी करते हुए बताया

बताया गया है कि यह प्लेन क्रैश गैलवेस्टन के पास सोमवार की दोपहर को हुआ. मेक्सिको की नौसेना ने बयान जारी करते हुए बताया कि प्लेन मेडिकल मिशन पर था और एक बीमार युवा को अस्पताल ले जा रहा था. हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है.

गैलवेस्टन में शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, “हादसे की जांच की जा रही है. इससे जुड़ी अन्य जानकारी मिलते ही सार्वजनिक की जाएगी.”

Latest News

Russia-Ukraine War: धधक रहा काला सागर, दो जहाजों पर यूक्रेन का अटैक, रूस का MiG-29 तबाह

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन की जंग में अब काला सागर धधक रहा है. यूक्रेन की तरफ से रूस के अंदरूनी...

More Articles Like This

Exit mobile version