Mexico: मैक्सिको के बार में गोलीबारी, सात लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico Shooting: एक बार फिर दक्षिणी पूर्वी मैक्सिको के विलेहरमोसा शहर में गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि बार में गोलीबारी करने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है.

अधिकारी ने बताया
अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियो ने ला कैसीटा अजुल बार में घुसकर ग्राहकों पर गोलियां चलाई. इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई. इस बार को गुप्त रूप से चलाया जा रहा था. अफसरों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है.

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
मालूम हो कि इससे पहले 24 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी मैक्सिको के डीबार नाम के बार में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी. इससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी और 10 अन्य घायल हो गए थे. इससे पहले 9 नवंबर को मध्य मैक्सिकन शहर क्वेरेटारो में बंदूकधारियों ने एक बार पर हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी थी.

क्वेरेटारो के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख जुआन लुइस फेरुस्का के मुताबिक, हमलावरों ने शहर के ऐतिहासिक जिले में लॉस कैंटारिटोस बार के अंदर गोलीबारी की थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया गया था कि हथियारों से लैस कम से कम 4 लोग एक पिकअप ट्रक पर सवार होकर आए थे और फिर उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया था.

Latest News

IND vs PAK: भारत को ललकारने वाले साहिबजादा फरहान ढेर, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

IND vs PAK: पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में...

More Articles Like This