स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास इंडियन जहाज पर मिसाइल अटैक, भारत बोला- ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Missile Attack On Indian Ship: एक भारतीय ध्वज वाले जहाज पर ओमान तट के पास हुए मिसाइल हमले को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है. इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और सिविलियन नाविकों को निशाना बनाना किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और आसपास के अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम भले ही फिलहाल लागू हो, लेकिन दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर स्थिति अभी भी बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है.

क्या कहा विदेश मंत्रालय ने?

गुरुवार को जारी बयान में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ओमान तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है. हम इस बात की निंदा करते हैं कि लगातार कमर्शियल शिपिंग और नागरिक नाविकों को निशाना बनाया जा रहा है. मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. भारत ने बचाव अभियान चलाने के लिए ओमान प्रशासन का धन्यवाद भी किया.

More Articles Like This

Exit mobile version