मोहाली में मुठभेड़ः लॉरेंस गैंग के दो शूटरों को लगी पुलिस की गोली, चार गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lawrence Gang Encounter: बुधवार दोपहर डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर पंजाब के मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग के शूटरों को गोली लगी. पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया. बदमाशों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है.

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक थे बदमाश

बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश यहां बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. इस सूचना पर पुलिस तत्काल हरकत में आते हुए घेराबंदी की तो शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी.

लॉरेंस गैंग के शूटरों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

बताया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के शूटरों ने पुलिस पर गोलियां चलाई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए. पुलिस ने इस कार्रवाई को दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं. वहीं, पुलिस ने घायल आरोपियों को डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती करवाया है. आरोपियों से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है.

पुलिस घायल बदमाशों को ले गई अस्पताल

जानकारी के अनुसार दोपहर में डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास पुलिस एनकाउंटर के दौरान लॉरेंस गैंग के चार शूटर/गुर्गों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान दो शूटरों को गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस बदमाशों से कर रही पूछताछ

पुलिस का कहना है कि ये सभी शूटर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन इनपुट मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया. पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version