Moradabad: मुरादाबाद में गोली मारकर छात्र की हत्या, लौट रहा था बर्थडे पार्टी से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moradabad Student Murder: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ससनीखेज खबर आ रही है. बुधवार की देर रात यहां एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में मृतक युवक के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है.

हिंदू कॉलेज का छात्र था हर्ष उर्फ सिद्दू
जानकारी के अनुसार, थाना कटघर के संभल चौराहा डबल फाटक के पास स्थित आदर्शनगर वाल्मीकि बस्ती निवासी हर्ष उर्फ सिद्दू हिंदू कॉलेज का छात्र था. पिता गुड्डू ने बताया कि बुधवार रात हर्ष अपने दोस्त सुमित के साथ महबुल्लागंज में दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था. देर रात दोनों वापस लौट रहे थे. इसी दौरान घोसिया मोहल्ले में आरोपी युवक और उसके पिता ने रोककर गाली-गलौज की.

तमंचे से मारी गोली
गाली का विरोध करने पर आरोपी हमलावर हो गए. पिता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपी युवक ने तमंचा निकालकर हर्ष पर गोली चला दी. इसके अलावा सुमित पर भी धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया. किसी तहर वहां से भाग कर सुमित ने हर्ष के परिवार वालों को कॉल करके जानकारी दी.

अस्‍पताल में इलाज के दौरान हर्ष ने तोड़ा दम
मौके पर पहुंचे परिवार लोग तत्काल दोनों को जिला अस्पताल लाए, जहां थोड़ी देर बाद ही हर्ष की मौत हो गई. उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने रात में घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की. इस मामले में मृतक हर्ष के पिता ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर दे दी है. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले में प्राथमिकी की दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Vat Savitri Vrat 2026: पहली बार रखने वाली हैं वट सावित्री व्रत? यहां जानिए पूजा विधि और सामग्री लिस्ट

Vat Savitri Vrat 2026: हिंदू धर्म में हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा...

More Articles Like This