MP: रतलाम में कांग्रेस अध्यक्ष की कार पर पथराव, धाकड़ समाज ने दिखाए काले झंडे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रतलाम: रतलाम में मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष की कार पर धाकड़ समाज के लोगों ने पथराव कर दिया. इससे कार का शीशा टूट गया. इसके साथ ही नाराज लोगों ने काले झंडे भी दिखाए. कांग्रेस अध्यक्ष किसी तरह से प्रदर्शन के बीच से निकले.

कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया था बयान

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा धाकड़ समाज को लेकर एक बयान दिया गया था. इसको लेकर समाज के लोग उनका विरोध करने के लिए पहुंचे थे. कुछ लोग हाथ में काले झंडे लिए खड़े थे. इसी दौरान पथराव शुरू हो गया और चालक वहां से तेजी से कार को निकालकर ले गया, लेकिन इस पथराव में कार का शीशा टूट गया.

धाकड़ समाज से जीतू पटवारी ने मांगी माफी

जीतू पटवारी ने प्रदर्शन कर रहे धाकड़ समाज के लोगों से मुलाकात कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि मैंने केवल भाजपा नेता धाकड़ द्वारा की गई हरकत का जिक्र किया था. धाकड़ समाज से मेरी रिश्तेदारी है, मैं आपके लिए ऐसा कुछ नहीं कह सकता. मेरे बयान से किसी की भावनाओं को कोई ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं.

वोट अधिकार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जीतू पटवारी

जानकारी के अनुसार, जीतू पटवारी रतलाम जिले के सैलाना में कांग्रेस द्वारा आयोजित वोट अधिकार यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे हैं. उधर, पुलिस ने पथराव की घटना से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि धाकड़ समाज द्वारा केवल काले झंडे दिखाए गए हैं.

Latest News

Tata Motors News: जगुआर लैंड रोवर में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, UK में 4,000 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली Jaguar Land Rover में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले दो साल में UK में करीब 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटा सकती है. जानें इसके पीछे की वजह और अमेरिकी टैरिफ का JLR पर असर.

More Articles Like This