MP Crime: बस रुकवा घुस गए हथियारबंद बदमाश, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: मध्यप्रदेश से अपराध की खबर आ रही है. यहां दिनदहाड़े बस रुकवाकर दो बदमाश अंदर घुस गए. इसके बाद असलहे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.

यात्रियों को लेकर सतना की तरफ जा रही थी बस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह एक बस यात्रियों को लेकर सतरपुर से सतना की तरफ जा रही थी. इसी दौरान छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पथरिया तिराहे पर दो बदमाशों ने बस को रुकने का इसारा किया. चालक ने यात्री समझ बस को रोक दिया.

हथियार से आतंकित कर लूटे महिलाओं के जेवरात
बस रुकते है बदमाश अंदर घुसे और हथियार से आतंकित कर महिलाओं के आभूषण छीन लिए. वारदात के अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए, हालांकि, वारदात के दौरान बदमाशों की बाइक मौके पर ही छूट गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की जानकारी लेने के बाद बाइक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी है.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version