MP Crime: छिंदवाड़ा में वारदात, सिरफिरे ने की 8 लोगों की हत्या, खुद भी दी जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Crime: मध्य प्रदेश से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां एक आदिवासी परिवार के सिरफिरे व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर माता-पिता परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद खुद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. दिल दहला देने वाली यह घटना छिंदवाड़ा जिले की अंतिम सीमा में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में हुई. पुलिस शवों को कब्जे में जांच में जुट गई.

माता-पिता सहित आठ लोगों की कुल्हाड़ी से वार कर ली जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात दो-तीन बजे के बीच आदिवासी परिवार के एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने माता-पिता-पत्नी बच्चे और भाई सहित परिवार के आठ लोगों को मौत के घात उतार दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलते ही माहुलझिर पुलिस मौके पर पंहुच गई. पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है. छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए. हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, आरोपी की शादी बीते 21 मई को हुई थी. उसने सबसे पहले अपनी कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को ही मौत के घाट उतारा. इसके बाद पिता, 55 वर्षीय मां, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजी, 4 एवं डेड वर्षीय दो भतीजियों को कुल्हाड़ी से वार कर मौत नींद सुला दिया.

आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने कुल्हाड़ी लेकर माता-पिता पत्नी भाई बहन भतीजी सहित परिवार के आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भी घर से थोड़ी दूर जाकर फांसी के फंदे में लटक गया. शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version