MP: अपने नौ साथियों संग CM के सामने हथियार डालेगा 77 लाख का इनामी नक्सली कबीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बालाघाट: माओवाद का खात्मा करने के लिए चलाए जा रहे मिशन 2026 को लेकर बालाघाट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कान्हा भोरमदेव डिवीजन (केबी) के 10 माओवादियों ने शनिवार की देर रात बालाघाट पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. मध्य प्रदेश के इतिहास में यह सबसे बड़ा माओवादी आत्मसमर्पण है.

बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी कान्हा भोरमदेव डिवीजन के हैं. आज पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने माओवादी हथियार डालेंगे.

सरेंडर करने वाले माओवादियों में कान्हा भोरमदेव डिवीजन का मुखिया कबीर भी शामिल है. आईजी ने बताया कि उस पर तीनों राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र) में 77 लाख रुपए का इनाम है. 10 माओवादियों में चार महिला और छह पुरुष माओवादी शामिल हैं, जिन्हें शनिवार देर रात बालाघाट आईजी के निवास स्थान लाया गया. जानकारी के मुताबिक, कबीर बालाघाट सहित छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हुईं कई माओवादी घटनाओं में शामिल रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version