MP News: पुलिसकर्मियों से भरी बस पलटी, 3 जवानों की मौत, कई घायल, जा रहे थे CM की ड्यूटी में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सिवनी. मध्य प्रदेश भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां के सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के लोपा गांव के पास जवानों को लेकर जा रही बस कार से टकराने के बाद पलट गई. इस दुर्घटना में जहां तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई, वहीं 21 घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

बताया जा रहा है कि मंडला जिले में मुख्यमंत्री ड्यूटी के लिए 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को लेकर बस जा रही थी. इसी दौरान लोपा गांव के पास तेज रफ्तार बस कार से टकराने के लिए पलट गई. इस हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 21 जवान घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल जवानों को अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

Latest News

India-Iran Relations: विश्वेश नेगी ईरान में होंगे भारत के नए राजदूत, पश्चिम एशिया संकट के बीच बड़ा फैसला

India-Iran Relations: इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में भारत के अगले राजदूत के रूप में विश्वेश नेगी को नियुक्त किया...

More Articles Like This

Exit mobile version