MP News: छिंदवाड़ा में बारिश के दौरान पलटी बस, पांच यात्रियों की मौत, 42 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: मध्य प्रदेश से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. यहां भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में मोही घाट पर पलट गई. इस हादसे में जहां पांच यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 42 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

यात्रियों को लेकर भोपाल से हैदराबाद जा रही थी बस
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात वर्मा ट्रेवल्स की बस भोपाल से हैदराबाद जा रही थी. इसी दौरान पांढुरना में मोही घाट पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. बस के नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 42 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से सभी घायलों को पांढुरना अस्पताल में भर्ती कराया. टीआई अजय मरकाम ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 42 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई.

बारिश के बीच 110 की रफ्तार से दौड़ रही थी बस
बस में सवार अभिजीत कडू और सोहम कडू ने बताया कि लगातार बारिश हो रही थी और बस करीब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. इसी दौरान मोही घाट के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे की सूचना पर पांढुरना से लगभग 4 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. और तत्काल घायलों को पांढुरना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

iPhone के लिए लगी लंबी कतार पर सोनू सूद का तंज, बोले- ‘नया फोन नहीं, समाज में बदलाव लाने की जरूरत’

Sonu Sood: भारत में महंगे सामान के जरिए दिखावा करने का चलन कोई नया नहीं है. शुक्रवार को भी...

More Articles Like This

Exit mobile version