Mukhtar Ansari: SC ने मुख्तार अंसारी की याचिका पर की कड़ी टिप्पणी, ‘वह एक खूंखार अपराधी…’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को टालते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. याचिका को टालते हुए कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अंसारी एक खूंखार अपराधी है. न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने अंसारी की याचिका पर सुनवाई मंगलवार को स्थगित कर दी. पीठ ने कहा, “वह एक खूंखार अपराधी है और उनपर ऐसे कई मामले हैं.”

यूपी सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गरिमा प्रसाद ने कहा कि अंसारी ने राज्य में “आतंक का राज” फैलाया है, जिस पर पीठ ने कहा, “वह अब सलाखों के पीछे है.” पिछले वर्ष 13 अक्टूबर को शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अंसारी की अपील पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था.

Latest News

सऊदी का दावाः मक्का-मदीना इलाके में दागी गईं मिसाइल, बोले हूती विद्रोही- ये सच नहीं

Yemen Conflict: मक्का और मदीना के इलाकों पर हूती विद्रोहियों की ओर से मिसाइलें दागी गईं हैं. ये दावा...

More Articles Like This

Exit mobile version