सऊदी का दावाः मक्का-मदीना इलाके में दागी गईं मिसाइल, बोले हूती विद्रोही- ये सच नहीं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yemen Conflict: मक्का और मदीना के इलाकों पर हूती विद्रोहियों की ओर से मिसाइलें दागी गईं हैं. ये दावा शनिवार को सऊदी अरब की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने किया है. उन्होंने कहा कि दागी गई मिसाइलों को रोका गया है, जिसके बाद उसके टुकड़े उन इलाकों पर गिरे हैं.

सऊदी नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने ‘एक्स’ ( सोशल मीडिया ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि आतंकवादी हूतियों ने मक्का अल-मुकर्रमा और मदीना अल-मुनव्वरा के इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए हैं. जवाबी कार्रवाई के बाद दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों के टुकड़े मिले हैं.

एजेंसी ने कहा कि मिसाइल के मलबे मक्का के बाहर वादी मुघमास, जेद्दा के अल-नुझा इलाके, ताइफ के वादी जलील और राबिघ में गिरे हैं. ये जगहें पूरी तरह से वीरान हैं. इधर, हूतियों ने इन बातों को पूरी तरह झूठ बताया है.

हूतियों ने कहा कि इस्लाम के दो सबसे पवित्र शहरों को निशाना बनाने की बिल्कुल गलत है. हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरी ने बताया कि सऊदी हमारी सेनाओं के बारे में जो प्रचार कर जानकारी दुनिया के सामने दे रहा है कि हमने मक्का और मदीना को निशाना बनाया है, ये झूठ है.

Latest News

‘सात महीने बाद युद्ध का क्या हुआ?’, ओबामा ने ईरान से युद्ध पर ट्रंप को घेरा, दावों पर भी उठाए सवाल

Washington: अमेरिका में मिडटर्म चुनावों की सरगर्मी के बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में...

More Articles Like This

Exit mobile version