Mumbai: शिल्पा शेट्टी के पति पर ED का एक्शन, इस केस में 98 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ एडल्ट फिल्मों के निर्माण और प्रसार के संबंध में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्शन लिया है. ईडी ने सोशल मिडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है.

पोस्ट में दी गई यह जानकारी
पोस्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि कुर्क हुई संपत्तियों में जुहू स्थित एक आवासीय फ्लैट शामिल है, जो वर्तमान में पत्नि शिल्पा शेट्टी के नाम पर है. वहीं, पुणे स्थित आवासीय बंगला और इक्विटी शेयर राज कुंद्रा के नाम पर है.

जाने क्या है पूरा मामला
आपको बता दे कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को 11 अन्य लोगों के साथ कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कुंद्रा को 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने एडल्ट फिल्म मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी. कुंद्रा पर कथित रूप से ‘हॉटशॉट्स’ नामक मोबाइल ऐप का उपयोग करके अश्लील फिल्मों के निर्माण और वितरण करने के आरोप लगाए गए थे. वहीं कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version