Mumbai: नवी मुंबई में छापेमारी, ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 1.61 करोड़ की कोकीन बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai: एक फ्लैट में नवी मुंबई ने पुलिस ने छापेमारी कर ड्रग्स रैकेट का फंडाभड़ किया है. यहां से पुलिस ने 1.61 करोड़ की कोकीन और कई नशीले पदार्थ बरामद किया. इसके साथ ही ड्रग रैकेट चलाने वाले 11 नाइजीरिन को भी गिरफ्तार किया गया है.

नवी मुंबई से ड्रग्स रैकेट पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने शनिवार को सर्च ऑपरेशन चलाया. पुलिस को सूचना मिली थी कि नवी मुंबई के वाशी के कोपरी गांव में एक घर में कुछ लोग ड्रग रैकेट चला रहे हैं. इस सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की एक टीम ने यहा छापेमारी की. इस दौरान 11 नाइजीरियन को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि छापेमारी में यहां से 1.61 करोड़ की कोकीन और कुछ नशीले पदार्थ की बरामद किए गए.

उन्होंने बताया कि 30 से 50 साल की आयु के 11 नाइजीरियन को गिरफ्तार किया गया है. शनिवार सुबह ऑपरेशन चलाकर उनको पकड़ा गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई दवाओं में अधिकतर कोकीन थीं, इसके अलावा मेफेड्रोन और एमडीएमए भी था. ये सब ड्रग्स लगभग 1,61,00,000 रुपये के है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही लगभग 25 लाख रुपये के मोबाइल फोन और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए. अधिकारी ने कहा कि वाशी के एपीएमसी पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Latest News

स्विट्जरलैंड: रेव पार्टी के बीच गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल, कुछ की हालत नाजुक

Shooting In Switzerland: स्विट्जरलैंड से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां उत्तरी आरगाउ कैंटन में एक रेव...

More Articles Like This

Exit mobile version