‘दाऊद ने बम रखा है’, रात 12.13 बजे मिली मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Taj Hotel Bomb Threat: 12 जुलाई की रात 12.13 बजे पुलिस महकमें में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुंबई के मशहूर ताज होटल में बम से उड़ाने की धमकी मिली. दरअसल, नवी मुंबई पुलिस कंट्रोल को एक आदमी ने फ़ोन करके कहा, “दाऊद ने ताज होटल में बम रखा है.” इस धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन टीम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड होटल पहुंच गए और जांच शुरू कर दी.

कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक नहीं मिला

धमकी भरे कॉल की जानकारी मुंबई मेन कंट्रोल रूम को दी गई. जिसके बाद कोलाबा पुलिस, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन टीम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड होटल पहुँच गए. होटल की मेन लॉबी, रेस्टोरेंट, पार्किंग, स्विमिंग पूल, हॉल, बाहरी इलाकों और दूसरी सेंसिटिव जगहों पर तलाशी ली गई. हालांकि, चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज या विस्फोटक नहीं मिला.

तुर्भे इलाके से किया गया था कॉल Taj Hotel Bomb Threat

जांच में जानकारी मिली है कि कॉल तुर्भे इलाके से किया गया था. जिसके बाद पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुट गई है. तुर्भे पुलिस स्टेशन की मदद से संदिग्ध का पता लगाने का काम चल रहा है.

अलर्ट मोड पर हैं सुरक्षा एजेंसियां

बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर हैं. सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटा रही है. इस धमकी के बाद होटल के आसपास के इलाके में सावधानी बरती जा रही. अभी तक किसी संदिग्ध के मिलने की सूचना नहीं है. 

ये भी पढ़ें- UP: प्रदेश में कमजोर होगा मानसून, चार दिन रहेगा धूप-उमस का दौर, कही-कही छिटपुट बारिश की संभावना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This