IND vs ENG: ‘फील्डिंग में सुधार की काफी जरूरत’, इंग्लैंड से करारी हार के बाद श्रेयस अय्यर ने टीम को दी नसीहत

Must Read

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 56 रन से हार के बाद भारतीय टीम खाली हाथ लौट रही है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया को सात मैचों में से एक में भी जीत नहीं मिली. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अय्यर ने टीम की गलतियों को गिनवाया है. जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक की दमदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 257 रन बनाए. वहीं भारतीय टीम इस विशाल स्कोर के सामने आठ विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी.

पहला मैच बारिश के कारण रद्द

इसी के साथ इंग्लैंड ने 4-0 से सीरीज अपने नाम की. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था नहीं तो ये स्कोरलाइन 5-0 भी हो सकती थी. मैच के बाद अय्यर ने कहा, “इस सीरीज से सीखने के लिए काफी कुछ है. कंडीशंस, अवेयरनेस, सामंजस्य बैठाना. हम जितने पिचों पर खेले ये उनमें से सबसे अच्छी है. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब एप्रोच अलग थी. हमें एक पेशेवर खिलाड़ी की तरह स्थितियों को समझना होगा और सामंजस्य बिठाना होगा. इस बात को बताना जरूरी है कि हम क्या बेहतर कर सकते थे.”

फील्डिंग पर काम करने की जरूरत

अय्यर ने कहा कि टीम को फील्डिंग में सुधार की काफी जरूरत है औऱ इस पर काम करना होगा. कप्तान ने कहा, “फील्डिंग अहम रोल अदा करती है और हमें इस पर काम करने की जरूरत है. खासकर विदेशों में जहां मैदान के आकार काफी अलग-अलग होते हैं. हमने कैच छोड़े जिसका हमें नुकसान हुआ. 220-225 रनों का टारगेट हासिल किया जा सकता था. हमने गुच्छों में विकेट खोए. हमने पार्टनरशिप पर ध्यान देने के बजाए चेज करने पर पूरा फोकस किया.”

131 रनों की पारी खेली

इंग्लैंड के लिए बटलर ने 64 गेंदों पर 12 चौके और आठ छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली. वहीं ब्रूक ने 45 गेंदों पर चार चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 95 रन बनाए. अय्यर ने इन दोनों की तारीफ करते हुए कहा, “इंग्लैंड ने बहुत शानदार ढंग से अपनी रणनीति को लागू किया. बटलर ने बेहतरीन पारी खेली और ब्रूक ने हालत बदल दिए. इस साझेदारी ने इंग्लैंड को संभाले रखा.”

इसे भी पढ़ें. दिल्लीः पुलिस के हत्थे चढ़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर, बड़ी वारदात की फिराक में थे

Latest News

Heart Failure Study: क्या हार्ट फेलियर के हर मरीज के लिए फायदेमंद नहीं हैं बीटा-ब्लॉकर? नई स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

अमेरिका की एक नई स्टडी में पाया गया है कि हार्ट फेलियर के HFpEF प्रकार के मरीजों में बीटा-ब्लॉकर दवाएं हर बार फायदेमंद नहीं हो सकतीं. हालांकि विशेषज्ञों ने मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह दवा बंद न करने की सलाह दी है.

More Articles Like This