Mumbai School Bus Accident: मुंबई से दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार की दोपहर यहां एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया. इस दुर्घटना में जहां एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दस घायल हो गए. घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. यह दुर्घटना चेंबूर रोड नंबर 11 पर हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना मुंबई के चेंबूर इलाके में दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ. बस 13 बच्चों को लेकर जब 11 नंबर रोड से गुजर रही थी, तभी उसके ऊपर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया. इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई और 10 घायल हुए हैं.
IMD ने जताया भारी बारिश का अनुमान
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया है. लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

