Mumbai: फेल हुआ ट्रक का ब्रेक, थमी तीन लोगों के जीवन की रफ्तार, आठ घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः शुक्रवार की भोर में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर घाट के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि आज सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. इस वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक दो गाड़ियों से टकरा गई.

घायलों का चल रहा इलाज
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई. जबकि आठ लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को खोपोली के अस्पताल भेजवाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘iPhone Duo’ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Apple iPhone Duo: अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रख दिया है. कंपनी...

More Articles Like This

Exit mobile version