Munawar Faruqui Detained: हुक्का बार रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारुकी, हिरासत में लेकर पुलिस ने की पूछताछ

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Munawar Faruqui Detained: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस’ 17 विनर (Bigg Boss 17) मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं. मुनव्वर को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हैं कि बीती रात मुंबई पुलिस ने हुक्का बार रेड मामले में हिरासत में ले लिया. उनके साथ 13 लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद सभी को रिहा कर दिया गया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

मुनव्वर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को पुलिस ने एक हुक्का पार्लर में छापेमारी की थी. जिसके बाद मुनव्वर फारूकी समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया, ‘बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी और 13 लोगों को कल रात फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के मामले में हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया.’

 

जानिए पूरा मामला

पुलिस ने आगे बताया कि यह एक जमानती अपराध था, पुलिस ने नोटिस दिया और फारुकी को जाने दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.’ इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने कहा, ‘हर्बल की आड़ में तंबाकू का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिलने के बाद हमारी टीम ने मुंबई के एक हुक्का बार में छापा मारा. वहां मिली चीजों की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया और 14 लोगों को हिरासत में लिया गया. इन लोगों में फारुकी भी शामिल थे.’

ये भी पढ़ें- सुप्रिया श्रीनेत के कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट के बाद वायरल हुआ कंगना का वीडियो, उर्मिला मातोंडकर पर किया था भद्दा कमेंट

 

1 महीना जेल में रहे थे मुनव्वर

इस पूरे मामले को लेकर अभी तक मुनव्वर फारुकी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब मुनव्वर किसी विवाद में फंसे हों. साल 2021 में मुनव्वर पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें जेल हुई थी. उन्हें जेल में 1 महीना बिताना पड़ा था.

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में शनि की राशि में प्रवेश करेगा राहु, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर सभी 12 राशियों के...

More Articles Like This