इश्क का कत्ल: शराब, गुस्सा और एक वार… खत्म हो गई साउथ कोरियाई युवक की जिंदगी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की एक लग्ज़री सोसाइटी में आधी रात को जश्न का माहौल था. फ्लैट के अंदर शराब चल रही थी और साथ थे साउथ कोरिया का युवक और मणिपुर की युवती. हंसी-ठिठोली कब बहस में बदली और बहस कब हिंसा में, इसका अंदाज़ा आसपास रहने वालों को नहीं हुआ. गुस्से के उफान में युवती ने युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया. वार करते ही जैसे ही उसने खून से लथपथ प्रेमी को देखा, उसका गुस्सा पल भर में डर और पछतावे में बदल गया. वह उसे बचाने के लिए बदहवास हालत में अस्पताल लेकर भागी, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सवाल यह है कि उस रात चार दीवारी के भीतर ऐसा क्या घटा कि प्यार इतनी भयावह त्रासदी में बदल गया.

यह मामला ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके में स्थित सेक्टर-150 की एक हाई-प्रोफाइल सोसाइटी से जुड़ा है, जहां प्यार का अंत बेहद दर्दनाक और खूनी साबित हुआ. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही मणिपुर की युवती ने अपने साउथ कोरियाई प्रेमी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया.

हत्या के बाद अस्पताल पहुंची प्रेमिका

इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाला पहलू प्रेमिका का व्यवहार रहा. प्रेमी के सीने पर वार करने के बाद वह वहां से भागी नहीं, बल्कि खून से लथपथ प्रेमी को खुद ही ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल लेकर पहुंची. हालांकि, डॉक्टरों ने विदेशी नागरिक को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से पुलिस को मेमो भेजा गया, जिसके बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने साउथ कोरियाई दूतावास को इस घटना की सूचना दे दी.

शराब पार्टी और खूनी झगड़ा

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि घटना की रात प्रेमी और प्रेमिका फ्लैट में शराब पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोपी युवती का कहना है कि उसका प्रेमी उसके साथ मारपीट कर रहा था. इसी दौरान उसने खुद को बचाने या गुस्से में आकर किचन से चाकू उठाया और प्रेमी के सीने पर जोरदार हमला कर दिया. वार इतना गहरा था कि विदेशी नागरिक वहीं गिर पड़ा और खून की धारा बह निकली.

प्रेमिका का पछतावा और पुलिस का बयान

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सुबह के समय नॉलेज पार्क थाने को अस्पताल से मेमो मिला. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आरोपी युवती वहीं मौजूद थी. पूछताछ के दौरान आरोपी युवती ने बताया कि उसका इरादा प्रेमी की जान लेने का नहीं था, बल्कि झगड़े के दौरान यह घटना घट गई. पुलिस के मुताबिक मृतक के सीने पर चाकू से किया गया एक गहरा वार पाया गया. हालांकि चोट की वास्तविक स्थिति और मौत के सटीक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.

यह भी पढ़े: US में भारतीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी एक्स-बॉयफ्रेंड भारत फरार

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 28 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version