Iran Israel War: ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में रोक दिए पाकिस्तान के तीन जहाज, IRGC ने दी ये चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबाद: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने रविवार को पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन (PNSC) के 3 जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य में जाने से रोक दिया. ARY न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार. ये जहाज तेल लेकर जा रहे थे. ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में जिन पाकिस्तानी जहाजों को रोका गया है, उनके नाम कराची, लाहौर और खैरपुर हैं. सूत्रों ने बताया कि लाहौर और खैरपुर जहाजों को UAE के फुजैराह बंदरगाह पर रुकने के आदेश दिए गए हैं, जबकि कराची जहाज को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर लंगर डालने को कहा गया है. इन तीनों जहाजों पर पाकिस्तानी क्रू सवार था.

ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी कि IRGC ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट सभी जहाजों के लिए बंद है, चाहे वे व्यापारिक हों या नौसेना के. मालूम हो कि होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है. यह फारस की खाड़ी से खुले समुद्र तक का एकमात्र समुद्री रास्ता है और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री गलियारों में से एक है. इसकी लंबाई करीब 104 मील (167 किलोमीटर) है और चौड़ाई 60 मील (96 किलोमीटर) से लेकर सबसे संकरी जगह पर 24 मील (39 किलोमीटर) तक है. यह सऊदी अरब, ईरान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से तेल निर्यात का मुख्य रास्ता है, जो ओमान की खाड़ी और अरब सागर से वैश्विक बाजारों तक जाता है.

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This

Exit mobile version