नागपुरः ड्राइविंग सीखने के दौरान कुएं में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महाराष्ट्रः सोमवार की देर रात महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां नागपुर जिले में एक अनियंत्रित कार कुएं में गिर गई. इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा जिले के बुट्टीबोरी एमआईडीसी क्षेत्र के बालभारती मैदान में हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए ड्राइविंग सीख रहे थे.

दीवार तोड़ते हुए कुएं में गिरी कार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे हादसे के दौरान कार में तीन युवक बैठे थे, जिनमें से एक ड्राइविंग सीख रहा था. कार की गति इतनी तेज थी कि चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क के पास स्थित कुएं की दीवार तोड़ते हुए उसमें जा गिरी. कुएं की गहराई करीब 15 फीट थी, जिससे कार और उसमें फंसे युवक डूब गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम
दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने तत्काल बुटीबोरी पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपातकालीन राहत एजेंसियों को हादसे की जानकारी दी. कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और कार को कुएं से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक कार में सवार तीन युवकों की मौत हो चुकी थी.

मृतकों के घर मचा कोहराम
इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

अब पूरी दुनिया खरीदेगी भारत के हथियार, मोदी सरकार के एक फैसले ने बदला पूरा खेल

Defence Ministry India: भारत सरकार ने ग्लोबल डिफेंस मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए रक्षा निर्यात नियमों में...

More Articles Like This

Exit mobile version