नैनीताल: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, मामा-भांजी की मौत, परिवार के 6 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नैनीतालः नैनीताल से दुर्घटना की खबर सामने आई है. मंगलवार की देर रात यहां गागर के समीप एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में जहां मामा-भांजी की मौत हो गई, वहीं परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मुक्तेश्वर घूमने आया था परिवार

जानकारी के अनुसार, प्लाट नंबर पांच, शिवपुरी सेक्टर-नौ, न्यू विजय नगर, गाजियाबाद (उप्र) के सचिन पुत्र विजेंद्र चौधरी एक्सयूवी-700 कार (यूपी 14 एफके 1616) से अपने भाई व बहन के परिवार के साथ मुक्तेश्वर घूमने आए थे. देर रात करीब 12 बजे सभी मुक्तेश्वर से लौट रहे थे.

हादसे के बाद  मची चीख-पुकार

इसी दौरान मल्ला रामगढ़ में गागर के समीप सचिन तेज रफ्तार कार से नियंत्रण खो बैठे और कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय व्यक्ति ने घटना की सूचना भवाली कोतवाली पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई.

टीम ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकाला. सभी को तत्काल सीएचसी रामगढ़ लाया गया. अस्पताल पहुंचने से पहले सचिन और उनकी उनकी 12 वर्षीय भांजी लक्ष्मी की मौत  हो गई.

हादसे में ये लोग हुए घायल

इस हादसे में सचिन के भाई नितिन (32 वर्ष), बहन रुचि (39), नितिन की पत्नी कंचन (26) और पुत्री शामा (8), विकास की पुत्री निष्ठा (14) और पुत्र लव (11 वर्ष) घायल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार की सुबह सभी घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

पहला सेट जीतने के बाद पलटा मुकाबला, जापान की यामागुची से हारकर क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु का सफर खत्म

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान के...

More Articles Like This

Exit mobile version