Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ में मुठभेड़ जारी, कांकेर में बड़े कैडर के दो नक्‍सली ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कांकेरः लगातार दूसरे दिन छत्‍तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मुठभेड़ हुई है. कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बड़े कैडर के नक्‍सली ढेर हो गए हैं. यह मुठभेड़ जिले के मुसफर्सी काकुर गांव के नजदीक हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी हुई. मारे गए नक्‍सलियों की पहचान रंजीत और संतोष के रूप में हुई है, जो डीवीसीएम (डिप्‍टी कमांडर) रैंक के थे. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद जवान माड़ इलाके में सर्चिंग कर रहे थे. मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. जानकारी के अनुसार, नक्‍सलियों का एक बड़ा ग्रुप देर रात मुफरसी के जंगल में छिपा हुआ था. मौका देखते हुए नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. पुलिस ने पहले से सतर्क रहते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे नक्‍सलियों से मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली.

इस मुठभेड़ में रंजीत और संतोष ढेर हो गए, जो लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल थे. इनके मारे जाने से नक्‍सली संगठन को एक बड़ा झटका लगा है. पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्‍सली साहित्य भी बरामद किया है.

Latest News

BRICS Summit 2026: PM मोदी की ताबड़तोड़ कूटनीतिक बैठकें, मलेशिया, इथियोपिया और UAE के साथ रिश्तों पर हुई अहम बातचीत

BRICS Summit 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया, इथियोपिया और UAE के शीर्ष नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं. इन मुलाकातों में व्यापार, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, क्षमता निर्माण और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version