नेपाल बाढ़ः दस दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाला गया चीनी नागरिक, टूटे-फूटे घर से महिला का रेस्क्यू

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Flood Rescue: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई है. इस आपदा में अब तक 13 सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी हैं. सैकड़ों लापता हैं और बचाव कार्य जारी है. हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे एक चीनी कर्मचारी को 10 दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इसके साथ ही टूटे-फूटे घर से एक महिला का भी रेस्क्यू किया गया है.

नेपाल के त्रिशूली से ही हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से एक और रेस्क्यू हुआ है. बीते दिन 4 सितंबर को दो नेपाली मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया था. वहीं अब एक चीनी नागरिक को जिंदा बाहर निकाला गया है.

Nepal two people save (5)

नेपाल की सेना ने बताया कि यह अभियान नेपाली सेना के जवानों और दक्षिण कोरिया के आपदा राहत विशेषज्ञों ने मिलकर चलाया था. कर्मचारी को 225 मीटर लंबी सुरंग से बचाया गया और उसकी मेडिकल जांच की जा रही है.

सेना ने जारी की रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें

सेना ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें भी जारी की हैं. चीनी नागरिक को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करते हुए दिखाया गया. इस यात्रा के दौरान सेना का एक मेडिकल कर्मी उसकी देखभाल कर रहा था.

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में 12 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़े करीब 900 कर्मचारी लापता हैं, जिनमें से करीब 500 के अलग-अलग सुरंगों के अंदर फंसे होने की आशंका है.

 

दो दिन के अंदर त्रिशूली की टनल में फंसे मजदूरों में से तीन का रेस्क्यू कर लिया गया है. टनल से बाहर निकाले गए लोगों को मेडिकल फैसिलिटी भी दी जा रही है.

टूटे-फूटे घर से 10 दिन बाद सुरक्षित बची महिला

नेपाल के नुवाकोट शहर में भी सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. यहां से आज शनिवार को एक टूटे-फूटे घर से 64 वर्षीय महिला का रेस्क्यू किया गया.

इस रूप में हुई महिला की पहचान

महिला की पहचान चंडिका श्रेष्ठ के रूप में हुई है. नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के 10 दिन बाद महिला को जिंदा बचाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए काठमांडू एयरलिफ्ट किया गया. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version