Nepal: डांग जिले में सड़क हादसा, नदी में गिरी बस, दो भारतीयों सहित 12 की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

काठमांडूः नेलाप से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. शुक्रवार की देर रात मध्य-पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में यह हादसा हुआ है. पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डांग जिले की बस दुर्घटना में दो भारतीय नागरिक सहित 12 लोगों की मौत हो गई है. भालूबांग में देर रात हुए इस हादसे में अब तक केवल आठ मृतकों की पहचान हो पाई है. अन्य की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस के मुख्य निरीक्षक उज्ज्वल बहादुर सिंह ने कहा
पुलिस के मुख्य निरीक्षक उज्ज्वल बहादुर सिंह ने कहा, “यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी. इसी दौरान यह पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई. हमने केवल आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं.” भालूबांग के क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय से फोन पर समाचार एजेंसी एएनआई ने पुष्टि की है.

दोनों भारतीय मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, बस दुर्घटना में अतिरिक्त 22 यात्रियों को चोटें आई हैं. मृतक भारतीयों की पहचान बिहार के मलाही निवासी योगेंद्र राम (67 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुने (31वर्ष) के रूप में हुई है. मुख्य निरीक्षक ने कहा, “मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लमही अस्पताल ले जाया गया है.”

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version