New Delhi: दिल्ली में कई शॉपिंग मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न शॉपिंग मॉल को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, चाणक्य मॉल, सेलेक्ट सिटीवॉक, एंबिएंस मॉल, डीएलएफ, सिने पोलिस, पैसिफिक मॉल, प्राइमस हॉस्पिटल और यूनिटी ग्रुप को धमकी भरा मेल मिला. इस मेल में कहा गया है कि कुछ घंटों में विस्फोटक फट जाएगा.

दिल्ली पुलिस ने कहा
दिल्ली पुलिस ने कहा कि मेल के संज्ञान में आते ही मॉल अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने के तत्काल बाद दिल्ली पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. मौके पर बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं. अभी तक कोई बम नहीं मिला है और जांच-पड़ताल जारी है.

Latest News

UP MLC Election Result: वाराणसी में BJP को झटका! सपा के लाल बिहारी यादव की ऐतिहासिक जीत

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के नतीजों के बीच वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम...

More Articles Like This

Exit mobile version