NIA: पांच राज्यों में NIA की छापेमारी, अल कायदा से जुड़े आतंकियों की तलाश, रडार पर बांग्लादेशी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIA RAID: अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पांच राज्यों में छापेमारी की. अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश में कथित तौर पर अवैध प्रवासी बांग्लादेशियों के शामिल होने का शक है. एनआईए ने पांच राज्यों में 10 जगहों पर छापेमारी की. एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि एनआईए की टीमों ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में विभिन्न संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली.

वर्ष 2023 में दर्ज किया गया था मामला

धिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. यह मामला 2023 में दर्ज किया गया था, जिसमें चार बांग्लादेशी नागरिकों, मोहम्मद सोजिब मियां, मुन्ना खालिद अंसारी, अजरुल इस्लाम और अब्दुल लतीफ के नाम शामिल हैं. ये आरोपी जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से घुसे थे.

संदिग्धों का अल कायदा से है ताल्लुक

एनआईए का कहना है कि, ‘ये लोग प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए. ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के गुर्गों के लिए धन एकत्र करने और उसे हस्तांतरित करने में शामिल थे और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से उकसाने में भी शामिल पाए गए.’ एनआईए ने 10 नवंबर 2023 को अहमदाबाद की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया था.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This