NIA Raid: TMC के पूर्व विधायक के घर NIA की रेड, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाताः गुरुवार की सुबह एनआईए की टीम से तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के ठिकानों पर धमकी. टीम छापेमारी कर रही है. दक्षिण 24 परगना के कैनिंग स्थित जीवनतल्ला इलाके में भारी सुरक्षा बलों के साथ पहुंची एनआईए की टीम शौकत के आवास, रेस्तरां और उससे सटे पार्टी कार्यालय को घेरकर सघन तलाशी में जुटी हुई हैं.

सूत्रों की माने तो छापेमारी के समय पूर्व विधायक घर पर मौजूद नहीं थे. हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी उनके बेटे इमरान मोल्ला से पूछताछ कर रहे हैं. इस दौरान शौकत की पत्नी और बेटी भी घर पर ही मौजूद हैं.

एनआईए की यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भांगड़ के दक्षिण बामुनिया इलाके में हुए भीषण बम विस्फोट के सिलसिले में हुई है. इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे.

आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी. इससे पहले एजेंसी इस कांड में तृणमूल नेता वाहिदुल इस्लाम सहित कई आरोपितों को दबोच चुकी है. खबर लिखे जाने तक एनआईए की छापेमारी जारी थी.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This