Orai Accident: बिजली का खंभा बना काल, बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Orai Accident: यूपी के उरई से दुखद खबर सामने आई है. यहां भंडारा खाकर लौट रहे तीन किशोर दोस्तों की जिंदगी हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार बाइक खम्भे से टकरा गई, जिससे तीन किशोरों की मौत हो गई. इस घटना से गांव में कोहराम मच गया.

भंडारा खाककर बाइक से लौट रहे थे तीनों दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गधेला गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 कुंडी यज्ञ भागवत व आयोजन हुआ था. मंगलवार को आसपास के गांव को निमंत्रण था, जिसमें हथना बुजुर्ग निवासी तीन दोस्त अंशुमान परिहार (17 वर्ष), अंकित साकवार (14) और कृष्ण कुमार (14 वर्ष) बाइक में सवार होकर मंगलवार की रात नौ बजे के लगभग ग्राम गधेला में भंडारा खाने गए थे.

खराब सड़क पर अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई बाइक

देर रात लौटते समय कच्चे रास्ते पर गड्ढा होने की वजह से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कृष्ण कुमार और अंशुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतकों के घर मचा कोहराम, शोक में डूबे गांववासी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायल कृष्ण कुमार को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया. तीन किशोरों की मौत से गांव के लोग शोक में डूब गए.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version