पाकिस्तान: मुनीर की आर्मी पर हमला, IED ब्लास्ट में कैप्टन सहित 6 जवानों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेशावर: एक बार फिर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पकिस्तानी सेना को टारगेट करते हुए हमला किया गया है. यह हमला बुधवार को सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर किया गया था. आईईडी विस्फोट के जरिए यह हमला किया गया, जिसमें एक कैप्टन सहित कम से कम 6 पाकिस्तनी सैनिक मारे गए हैं. इस हमले की जानकारी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने दी है.

गोलीबारी में आतंकी भी मारे गए

यह हमला पाकिस्तनी सेना के काफिले पर अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत कुर्रम कबायली जिले के सुल्तानी इलाके में हुआ है. इस हमले के बाद गोलीबारी भी हुई है, जिसमें सात आतंकवादी मारे गए है. आईईडी विस्फोट से भारी नुकसान हुआ है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया है.

Latest News

Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम भौम प्रदोष कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सावन का अंतिम प्रदोष व्रत मंगलवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे भौम प्रदोष कहा जाएगा. जानिए प्रदोष व्रत की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और भौम प्रदोष का धार्मिक महत्व.

More Articles Like This

Exit mobile version